Mumbai Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में भी दस्तक देने लगा है। वहीं अब केरल और पूर्वोत्तर के बाद मॉनसून ने मुंबई में भी दस्तक दे दी है। मुंबई में मॉनसून की एंटी दो दिन पहले ही हो गई है और मूसलाधार बारिश मुंबई के आसपास के इलाकों में भी जमकर बरस रही है। इससे आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे कि आम लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सावधानी बरत सके।आमतौर पर मॉनसून 1 जून तक पहले करेल पहुंचने के बाद 11 जून तक मुंबई पहुंचता है। लेकिन, इस बार समय से पहले ही इसकी एंट्री हो चुकी है।
दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून
पहले केरल और पूर्वोत्तर में समय से पहले दस्तक देते हुए मॉनसून समय से दो दिन पहले मुंबई पहुंचा। हालांकि, आमतौर पर मॉनसून 1 जून तक पहले करेल पहुंचने के बाद 11 जून तक मुंबई पहुंचता है। जिसके बाद 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून की एंट्री होती है। लेकिन इस बार मॉनसून ने समय से पहले ही पहले केरल और पूर्वोत्तर में एंट्री की और अपने तय समय से पहले ही मुंबई में बरस रही है
भीषण गर्म से लोगों को मिली राहत
ऐसे में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे मुंबई के लोगों को लू और गर्मी से राहत मिली है। लेकिन इस दौरान कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। सड़कों पर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इससे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
पूरे सप्ताह बारिश के आसार
इस लेकर मौमस विभाग ने पहले ही ने 9 से 11 जून तक शहर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के रिपोर्ट के अनुसार पूरे सप्ताह मुंबई में बारिश होगी। इस बीच जलभराव लोगों के लिए और बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से मई के अंत में होने वाले चक्रवाद रेमल ने मॉनसून को बंगाल की खाड़ी को ओर खींच लिया, यही वजह है कि पूर्वोत्तर में मॉनसून की दस्तक समय से पहले हुआ है।
इन इलाकों में होगी अधिक बारिश
आपको बता दें कि केरल में मॉनसून की एंट्री 1 जन से और इसके साथ ही अरुणाचल पदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम,मणिपुर और असम में 5 जून है। वहीं इस बार पूर्वोत्तर भारत में सामान्य रूप से कम, जबिक मध्य और दक्षिण में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में 24 घंटें बरसे बादल
मॉनसून की एंट्री के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में 24 घंटे बारिश हुई है। जिससे कि तापमान में गिरावट आई है। और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर में सड़क के एक हिस्से के धंस जाने से रविवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर यातायात काफी प्रभावित हुआ है। वहीं ठाणे, नासिक, छत्रपित संभाजीनगर, अहमदाबाद, सातारा और जलगांव सहित महाराष्ट्र के इलाकों में पिछले एक दिन में ही अच्छी-खासी बारिश हुई है।
इन जगहों पर हुई इतनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मुंबई के कोलाबा वेधशाला में 67 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं वेधशाला में इसी अवधि में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इन इलाकों में तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक कृषि वाले जिलों जैसे सातारा में पिछले एक दिन में 91 मिमी, नासिक में 64 मिमी, अहमदनगर में 57 मिमी, छत्रपति संभाजीनगर में 51 मिमी और जलगांव में 41 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
मॉनसून की एंट्री के बाद केरल के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वजह से भारी बारिश को देखते हुए विभाग ने रविवार को कई राज्य के 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं IMD ने कन्नूर और कासरगोड़ में ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
