Mumbai: मुंबई के पबई में झुग्गी बस्ती में लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस जगह को खाली कराने के लिए पुलिस वहां पहुंची थी। जहां झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जैसे-तैसे पुलिस वहां से अपनी जान बचाकर भगाने पर मजबूर हो गई।
नगर पालिका और पुलिस की टीम जैसे ही झुग्गियों को खाली कराने पहुंची बस्ती के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बस्ती में पवई जय भीम नगर स्लम बचाओ आंदोलन तेज हो गया है। लोगों ने कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की है और इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की है।
