Mumbai News: ठाणे में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। शहर के लोगों को आने वाले 36 घंटों के लिए पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शहर में पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की ओर से दी गई है। निगम की ओर से बताया गया है कि बुधवार, 14 दिसंबर से ठाणे के कई इलाकों में पानी की कटौती की जाएगी। ऐसे में तीन प्रशासनिक क्षेत्रों में 12 घंटे में समान रूप से पानी वितरित किया जाएगा।
ठाणे नगर निगम की ओर से दिए गए एक बयान के अनुसार, शाहद तेमघर संयंत्र में रखरखाव और मरम्मत काम शुरू किया गया है, जिसके चलते शहर में पानी की कटौती करना जरूरी हो गया है। ऐसे में एसटीईएम प्राधिकरण की ओर से ठाणे नगर निगम को पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
