मुंबई

Mumbai News: जल्द बदलेगी मुंबा देवी मंदिर की तस्वीर, बीएमसी 20 करोड़ रुपये करेगा खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:09 PM IST

Mumbai News: मुंबा देवी मंदिर की बहुत जल्द तस्वीर बदलने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 200 साल से ज्यादा पुराने इस मंदिर के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस मंदिर का वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर विस्तार किया जाएगा। जिसके चलते मंदिर परिसर के अंदर और बाहर बड़े बदलाव किए जाएंगे।

Image

मुंबा देवी मंदिर में होगा सुधार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबा देवी मंदिर की बहुत जल्द बदलेगी तस्वीर
  • बीएमसी ने मंदिर के लिए 20 करोड़ रुपये किए आवंटित
  • मंदिर परिसर के अंदर और बाहर बड़े बदलाव किए जाएंगे

Mumbai News: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 200 साल से ज्यादा पुराने मुंबा देवी मंदिर की बहुत जल्द तस्वीर बदलने वाली है। मंदिर का बहुत जल्द सुधार किया जाएगा। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर सुधार के लिए बीएमसी ने 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बताया जा रहा है। मंगलवार को बीएमसी की ओर से प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद केसरकर ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दे दी है।

अब इस प्रोजेक्ट को जनता के सुझावों और आपत्तियों के लिए खोला जाएगा। अपने नए अवतार में, 30 लाइसेंस प्राप्त और 190 अनधिकृत फेरीवालों को मुंबादेवी मंदिर के आसपास से स्थानांतरित किया जाएगा ताकि यह वाराणसी के खाके जैसा बन सके। मंदिर परिसर सभी तरफ से दिखाई देगा और ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा।

मंदिर में होंगे इस तरह के बदलाव

मुंबा देवी मंदिर में कई सुविधाएं नागरिकों के अनुकूल होंगी, जिसमें शौचालय और पीने के पानी की सुविधा होगी और मूर्ति की दुकानों वाला एक बाजार होगा। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि, इस योजना में मंदिर परिसर के अंदर और बाहर की दुकानें शामिल होंगी, जिनमें एक समान डिजाइन और कलर कोडिंग होगी। हॉकरों को अलग किया जाएगा और मुंबा देवी रोड से दूर एक संगठित तरीके से सीमांकित स्थानों में काम किया जाएगा। अन्य सुविधाओं में तीर्थयात्रियों के लिए एक पैदल मार्ग शामिल होगा जो रास्ते में खरीदारी कर सकते हैं। एस्केलेटर, चौड़ी सड़कें और पुलिस गश्त के लिए जगह भी रहेगी।

इन रास्तों को किया जाएगा चौड़ा

मुंबा देवी से तीन सड़कें गुजरती हैं - मंदिर के प्रवेश द्वार पर तंबा काटा रोड, आंतरिक प्रवेश की ओर जाने वाली कालबादेवी रोड और खुद मुंबा देवी रोड, जो केवल पैदल चलने वालों के लिए है और जिसे चौड़ा किया जाएगा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया है कि, डिजाइन मंदिर की मूल कला के अनुरूप होगा। गौरतलब है कि, मुंबा देवी मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाके में सुधार के लिए काफी वक्त से मांग उठ रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने अब 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article