मुंबई

Mumbai News: जल्द पूरी तरह से शुरू होने वाला है कोपरी रेल ओवर ब्रिज, यात्रियों को जाम से मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 01:42 PM IST

Mumbai News: कोपरी रेल ओवर ब्रिज जल्द शुरू होने वाला है। जिसके बाद ठाणे और मुंबई से इस पार और उस पार जाने के लिए पहले 30 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह रास्ता सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को चार नवनिर्मित लेनों का उद्घाटन किया और आठ लेन वाले कोपरी रेल ओवर ब्रिज के दूसरे और अंतिम चरण को पूरा करने की घोषणा की है।

Image

कोपरी रेल ओवर ब्रिज शुरू होने वाला है (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कोपरी रेल ओवर ब्रिज जल्द शुरू होने वाला है
  • अब 30 मिनट का रास्ता 10 मिनट पर पूरा हो जाएगा
  • कोपरी रेल ओवर ब्रिज एक्सप्रेस हाईवे करीब 40 मिनट की दूरी पर


Mumbai News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को चार नवनिर्मित लेनों का उद्घाटन किया और आठ लेन वाले कोपरी रेल ओवर ब्रिज के दूसरे और अंतिम चरण को पूरा करने की घोषणा की है। यह रेल ओवर ब्रिज पूर्वी मुंबई से ठाणे जाने के लिए जरूरी यात्रा समय को कम करेगा। यहां से एक्सप्रेस हाईवे करीब 40 मिनट की दूरी पर है। कोपरी पुल ठाणे और मुंबई को जोड़ेगा है, और दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। ठाणे की मुख्य सड़कों पर देखी गई भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा।

कोपरी रेल ओवर ब्रिज का विस्तार का काम तय समय से लगभग छह महीने पहले पूरा हो गया है। कोपरी में राजमार्ग पर लगभग एक किलोमीटर लंबी दूरी को पार करने में अब लगभग 30-45 मिनट लगेंगे क्योंकि राजमार्ग के दोनों छोरों पर 5 + 5 लेन का इस्तेमाल किया गया था। एमएमआरडीए के मेट्रोपॉलिटन आयुक्त, एसवीआर श्रीनिवास ने कहा है इसके बाद ट्रैफिक अब निर्बाध रूप से चलेगा।

2003 से चव रहा था परियोजना पर काम

एमएमआरडीए पिछले दो दशकों से इस परियोजना को तेजी से पूरा करने पर जोर दे रहे हैं क्योंकि यह मुंबई और ठाणे में प्रवेश करने या बाहर निकलने के दौरान ट्रैफिक जाम का कारण बन रहा था। परियोजना के चौड़ीकरण को शुरू में 2003 में पीडब्ल्यूडी की ओर से 9 करोड़ रुपये में निर्धारित किए थे, जिसका काम अब पूरा हो गया है। इसे अब आम वाहन चालकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। एलबीएस मार्गों के माध्यम से वैकल्पिक मार्गों को चुनने वाले कई लोगों ने अब मुंबई जाने के लिए रेल ओवर ब्रिज पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

30 मिनट का रास्ता 10 मिनट में पूरा

ठाणे और मुंबई से इस पार और उस पार जाने के लिए पहले 30 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह रास्ता सिर्फ 10 मिनट में पूरा होगा। इस परियोजना पर काम 2018 में शुरू किया गया था और दो चरणों में पूरा किया गया है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का हिस्सा मध्य रेलवे की ओर से बनाया गया है लेकिन एमएमआरडीए की तरफ से वित्त पोषित किया गया था। यह परियोजना लगभग दो दशकों तक रुकी रही क्योंकि ड्राइंग पर रेलवे और लोक निर्माण विभाग के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। पीडब्ल्यूडी की ओर से अनुमानित परियोजना की प्रारंभिक लागत 2003 में लगभग नौ करोड़ थी, जो अंततः 258 करोड़ रुपये पर आ गई जब अंततः 2018 में काम शुरू हुआ।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article