मुंबई

Mumbai News: बीएमसी उपनगरीय अस्पतालों में बढ़ाएगी बेड की संख्या, मरीजों को मिलेगी खास सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:18 PM IST

Mumbai Crime News: बीएमसी जल्द अपने ज्यादातर उपनगरीय अस्पतालों के लिए बेड और अन्य सेवाओं में बढ़ोतरी करने वाली है। गोरेगांव में सिद्धार्थ अस्पताल को 175 बेड से बढ़ाकर 300 किया जाएगा। भगवती अस्पताल, जो आंशिक रूप से 100 बेड के साथ काम कर रहा है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए बने प्रसूति गृह भी अपग्रेड किए जाएंगे।

Image

बीएमसी बढ़ाएगा बेड (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अस्पतालों में बेड और अन्य सेवाओं में बढ़ोतरी करेगी बीएमसी
  • मरीजों को मिलेगी खास सुविधा
  • गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसूति गृह होंगे अपग्रेड

Mumbai Crime News: राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में आज भी बेड की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण बहुत से मरीजों को इलाज करवाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बीएमसी ने इन अस्पतालों की तस्वीर बदलने का फैसला किया है। निकाय प्रशासन ने अपने ज्यादातर उपनगरीय अस्पतालों के लिए बेड और अन्य सेवाओं में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी बीएमसी की ओर से दी गई है।

बीएमसी अपने चार मेडिकल कॉलेजों (केईएम, सायन, नायर और कूपर अस्पताल) के अलावा, बीएमसी 100-500 की बेड क्षमता वाले पांच विशेष अस्पताल और 16 उपनगरीय अस्पताल चलाती है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, निकाय प्रशासन बेड जोड़ने के लिए ज्यादातर उपनगरीय अस्पतालों का नवीनीकरण कर रहा है।

इसलिए लिया ये बड़ा फैसला

बीएमसी के मुताबिक, गोरेगांव में सिद्धार्थ अस्पताल को 175 बेड से बढ़ाकर 300 किया जाएगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भांडुप में 17वें अस्पताल में 360 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी हब की आधारशिला रखी थी। अस्पालों पर बेड को लेकर अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त डॉ संजीव कुमार ने हाल ही में कहा है कि, बीएमसी ने अपने परिधीय अस्पतालों में बेड बढ़ाने का फैसला किया ताकि लोगों को मामूली स्वास्थ्य शिकायतों के साथ केईएम, सायन और नायर जैसे सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में न जाना पड़े। कोविड महामारी के कारण प्रभावित रेनोवेशन भी इसी साल पूरा हो जाएगा।

प्रसूति गृह भी अपग्रेड किए जाएंगे

बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, बोरीवली में भगवती अस्पताल, जो आंशिक रूप से 100 बेड के साथ काम कर रहा है, एक साल के भीतर तैयार हो जाना चाहिए। शताब्दी अस्पताल, गोवंडी में मरम्मत की समय सीमा अक्टूबर तक की है। केवल अस्पताल ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए बने प्रसूति गृह भी अपग्रेड किए जाएंगे। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने कहा है कि, सबसे बड़ा अपग्रेड ओशिवारा प्रसूति गृह में देखने को मिलेगा, जिसमें दो साल के अंदर 150 बेड तैयार किए जाएंगे। पांच साल पहले तक कूपर अस्पताल का स्त्री रोग विभाग ओशिवारा प्रसूति गृह में काम करता था। उन्होंने कहा, 'लोग वहां सेवाओं के अभ्यस्त हो गए थे, लेकिन विभाग वापस जुहू चला गया। अब जनता की मांग के बाद ओशिवारा केंद्र अब महिलाओं के अस्पताल के रूप में काम करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article