Mumbai: मुंबई के बर्ली से एक और हिट और रन केस का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार से आ रही बीएमडब्लू (BMW) ने एक बाइक सवार को उड़ा दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बाइक सवार की बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी 7 दिन के 27 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने BMW के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्ली से हिट एंड रन केस में युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। तेज रफ्तार में आ रही बीएमडब्लू ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे वह हवा में उछल गया। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां 7 दिन के बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
7 दिन बाद बाइक सवार की गई जान
पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना 20 जुलाई की है। जब बीएमडब्लू कार चालक ने बाइक पर सावर युवको को उड़ा दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 7 दिन के इलाज के बाद उसकी जान चली गई।
