मुंबई

Mumbai News: शातिर एक-नाम अनेक, मुंबई में पकड़ा गया बदमाश हर पुलिस स्टेशन में अलग नाम से दर्ज हैं मामले

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 01:17 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक शातिर डकैत को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ कई थानों में अलग-अलग नाम से मामले दर्ज थे। पुलिस के पास आरोपी की कोई फोटो तक नहीं थी, बस उसकी पहचान के तौर पर पुलिस को उसके हाथ का टैटू याद था। जिसके आधार पर पुलिस शातिर डकैत को पकड़ने में कामयाब रही।

Image

13 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • नाम बदलने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • कई थानों में अलग-अलग नाम से मामले दर्ज
  • पुलिस के पास आरोपी की कोई फोटो तक नहीं थी

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के हत्थे एक ऐसा शातिर बदमाश चढ़ा है, जिसके खिलाफ अलग-अलग नाम से कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस इस शातिर चोरी की तलाश पिछले 13 सालों से कर रही थी, जिसे गुरुवार को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही है। हैरान कर देने वाली बात है कि, पुलिस ने आरोपी को उसके हाथ पर बने टैटू से पहचाना है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के हाथ पर "विनोद-वैशाली" लिखा हुआ था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी की पहचान आरोपी विनोद जुगल किशोर वैष्णव के रूप में हुई है। उस पर डकैती और चोरी के कई मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं।

उस पर यह सभी मामले अलग-अलग नाम से दर्ज किए गए हैं, क्योंकि उसने कभी अपना सही नाम नहीं बताया है। पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय आरोपी विनोद नवी मुंबई पुलिस द्वारा एक अलग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद तलोजा जेल में बंद था। चूंकि आरोपी ने कई थानों को अपने अलग-अलग नाम बताए थे, इसलिए पुलिस के लिए उसका पता लगाना मुश्किल हो गया था।

आरोपी 13 सालों से था लापता

मामले पर आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमुद कदम ने कहा है कि, आरोपी विनोद को एक मामले में जमानत पर छोड़ दिया गया था और वह पिछले 13 सालों से लापता था। उसने अदालत की सुनवाई में भाग लेना बंद कर दिया था। तब, दादर की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने उसे घोषित अपराधी करार कर दिया था। साल 2019 में, आरोपी विनोद ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल चुराई और अन्य डकैतियों को अंजाम दिया। इसके बाद उस पर आरएके मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी विनोद को पुलिस की टीम वर्ली, साकी-नाका, टिटवाला और नागपुर के घरों में तलाश रही थी, लेकिन वह पते बदलता रहा।

पुलिस के पास नहीं थी आरोपी की कोई फोटो

पुलिस के पास आरोपी की फोटो भी नहीं थी। केवल इतना जानते थे कि, उसके हाथ पर एक टैटू है। एक दिन साकी-नाका की एक महिला से पुलिस को बताया कि, आरोपी गिरफ्तार होने के बाद तलोजा जेल में बंद है और उस पर मकोका के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने तलोजा जेल के रिकॉर्ड की जांच की तो वहां वैष्णव नाम का कोई कैदी नहीं था। इसके बाद पुलिस ने जेल का दौरा करने का फैसला किया। इस दौरान पुलिस को विनोद किशोर वैष्णव नाम का एक कैदी मिला। पूछताछ के बाद कई चीजें पुलिस को इस आरोपी से मिलती-जुलती मिली, जिसकी तलाश चल रही थी। जब विनोद किशोर वैष्णव को बुलाया गया तो एक पुलिस अधिकारी ने उसके टैटू की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भायखला, विक्रोली और दादर में डकैती और चोरी के 13 मामलों में शामिल था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article