मुंबई

Mumbai News: बस इतनी सी बात के लिए हत्यारे बन बैठे दो शख्स, दिल दहला देगा का ये मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:49 PM IST

Mumbai Crime News: नवी मुंबई में हत्या की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने किशोर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी क्योंकि उसने उन्हें अपने वाई-फाई का पासवर्ड देने से मना कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

Image

वाई-फाई पासवर्ड ने ली किशोर की जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नवी मुंबई में छोटी सी बात पर किशोर को उतारा मौत के घाट
  • आरोपी किशोर से मांग रहे थे उसके वाई-फाई का पासवर्ड
  • पासवर्ड न देने पर पहले उसे पीटा फिर चाकू घोंप दिया

Mumbai News: नवी मुंबई के कामोठे में हाउसिंग सोसायटियों में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर पर हमला करने और चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने किशोर की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी क्योंकि उसने अपने इंटरनेट का वाई-फाई पासवर्ड आरोपियों को देने से इनकार कर दिया था। घटना 27 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कामोठे के सेक्टर 14 के पास की है।

आरोपियों की पहचान रवींद्र और राज के तौर पर हुई है। दोनों कामोठे में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं। मृतक का नाम विशाल मौर्य था, जिसकी उम्र 17 साल थी। मामले पर कामोठे की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्मिता जाधव ने कहा है कि, शुक्रवार को एक बेकरी में काम करने वाले विशाल मौर्य की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

वाई-फाई के पासवर्ड को लेकर हुआ था विवाद

उन्होंने आगे बताया कि, रवींद्र और राज ने पहले विशाल के साथ मारपीट की फिर उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। मौके पर मौजूद लोग विशाल को नजदीक के एमजीएम अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। दोनों का वाई-फाई के पासवर्ड को लेकर विशाल के साथ विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया है कि, इस मामले में एक पान की दुकान का मालिक गवाह है। उसने दोनों अपराधियों को अपराध करते हुए देखा है। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक को शिकायतकर्ता बनाया गया है।

पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ विशाल की हत्या के आरोप में महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पनवेल अदालत ने उन्हें 2 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इंस्पेक्टर जाधव ने आगे कहा है कि, शिकायतकर्ता पान की दुकान के मालिक ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि, वह दो आरोपियों को रवींद्र और राज के रूप में जानता है, क्योंकि वे उसकी दुकान से पान खाने और सिगरेट खरीदने के लिए उसके नियमित ग्राहक है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

दुकान मालिक ने आगे बताया कि, वह 27 अक्टूबर को करीब 11 बजे रात को अपनी दुकान पर था तो उसने देखा कि, रवींद्र और राज उसकी दुकान के पास एक अज्ञात किशोर के साथ झगड़ रहे हैं। पहले दोनों ने किशोर को लात-घूसों से मारा फिर राज ने किशोर की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। किशोर के गिरते ही दोनों फरार हो गए। खून से लथपथ किशोर उठ गया था और कुछ दूर चलने के बाद वह फिर से गिर पड़ा और बेहोश हो गया। कुछ स्थानीय निवासियों ने घायल किशोर को कामोठे के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में गवाह दुकान मालिक को पता चला कि, मृतक किशोर की पहचान विशाल मौर्य के रूप में हुई है। फिर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article