Mumbai Crime News: कंदरपाड़ा झील पर रंग-बिरंगे तैरते गुब्बारों को उठाने की कोशिश में शुक्रवार की शाम एक 10 वर्षीय स्कूली छात्र फिसल कर पानी में गिर गया और डूब गया है। बच्चे की पहचान शिव नारायण बॉट के रूप में हुई है। एमएचबी कॉलोनी पुलिस और फायर ब्रिगेड दल की ओर से बाहर निकालने से पहले वह बच्चा 45 मिनट से ज्यादा समय तक पानी के मौजूद था। घटना शुक्रवार शाम 6:20 बजे की है जब कक्षा चार का छात्र शिव अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। संयोग से एक कपल घटनास्थल से गुजर रहा था। इस दौरान शिव के दोस्तों ने कपल से मदद मांगी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया और चले गए।
मामले पर एमएचबी पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, शिव और उसके दोस्त स्कूल जाने के लिए तीन अलग-अलग रास्ते अपनाते थे। शुक्रवार को उन्होंने कंदरपाड़ा झील का रास्ता लिया था। एमएचबी पुलिस स्टेशन के पीएसआई संदीप गोराडे ने कहा है कि, शिव के साथ गए तीन लड़कों ने उन्हें बताया कि, जब वे स्कूल से घर जा रहे थे, तो उन्होंने झील में कुछ गुब्बारे तैरते देखे, जो जरी मारी मंदिर के बगल में है।
