मुंबई

बच्चों के लिए बेस्ट हैं मुंबई की ये जगहें, आप भी कर आएं सैर

अगर आप भी बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि मुंबई की वो कौन-सी शानदार जगहें हैं,जहां आप अपने बच्चों के साथ जाकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी 10 जगहें है जो आपके बच्चों के लिए बेस्ट हैं।

Image

मुंबई की जगहें

Photo : Twitter

वैसे तो मुंबई में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। लेकिन, जहां बात आती है बच्चों के साथ कहीं घूमने के बारे में तो आपको काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में आपको ये देखना होता है कि मुंबई में ऐसी कौन सी जगहें हैं, जहां आप अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं मुंबई की ये 10 जगहों पर जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

स्मैश मुंबई

स्मैश मुंबई गेम्स का हब है। यहां आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं। यहां सुपर कीपर, गो-कार्ट ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग, जैसे कई गेम्स काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा आप यहां और कई तरह के गेमिंग एक्टिविटीज कर सकते हैं।

किडज़ानिया

अगर आप अपने बच्चे के लिए किसी बेहतर जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको मुबई के किडज़ानिया जाना चाहिए। यह एक थीम पार्क है। बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर हैं।

स्नो वर्ल्ड,

यह मुंबई के लोगों की बेस्ट जगह है। यहां बच्चों के साथ-साथ आप भी स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। यहां शिमला जैसा नजारा होता है, जहां बच्चे काफी एंजॉय करते हैं।

नेहरू पार्क

यह पार्क बच्चे को खूब पसंद आता है। आप यहां बच्चों को नेहरू तारामंडल लेकर जा सकते हैं। यहां शो के माध्यम से बच्चों क जहां फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी किया जाता है, ऐसे में आप यहां बच्चों के साथ ज़रूर घूमने पहुंचे। इस तारामंडल में द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स आदि शो भी देख सकते हैं।

संजय गांधी नेशनल पार्क

आपोक बता दें कि संजय गांधी नेशनल पार्क एक फेमस पार्क है। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह बेस्ट जगह हैं। यहां एक नहीं बल्कि हजारों किस्म के जानवरों को देखकर बच्चें खुश हो जाएंगे। यहां लोग पिकनिक मनाने के लिए सकते हैं। यहां आप सुबह 7 बजे के बाद कभी भी जा सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article