मुंबई

Mumbai Weather Today: मुंबई में मानसून की एंट्री, झमाझम बरसेंगे मेघ, जानें कैसा रहेगा पूरे सप्ताह मौसम का हाल

Mumbai Weather Today: भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुंबई में लोगें को राहत देने के लिए बारिश ने दस्तक दे दी है। इस दौरान मुंबई में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानिए कैसा रहेगा पूरे सप्ताह मौसम का हाल -

Image

मुंबई में मौसम का हाल

Photo : iStock

Mumbai Weather Today: पिछले दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रही मुंबई में अब राहत की बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी मुबंई का मौसम सुहावना बना रहेगा। गुरुवार सुबह से मुंबई में बादल छाए हुए है। कहीं-कहीं हल्की हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मुंबई में मौसम का हाल -

मुंबई में बारिश

मुंबई में पिछले दिनों तापमान काफी बढ़ा हुआ था। बारिश का नामोनिशान नहीं था। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग बारिश की राह देख रहे थे। उन्हें अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि मुंबई में आंधी के साथ आज मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर के तापमान की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है और इसके 36 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके अलावा शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ये हवाएं पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की दिशा में चलेंगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 6 जून से 11 जून तक मुंबई में बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह बारिश होने से शहर के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान शहर के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर और शाम के समय बारिश होने की अधिक संभावना है।

मुंबई पहुंचा मानसून

कुछ दिनों पहले मौसम विभाग ने 8 से 10 जून तक मुंबई में मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया था। इस बीच मुंबई में शुरू हुई बारिश से लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। क्योंकि मुंबई में मानसून ने तय समय से पहले दस्तक जो दे दी है। आंधी बारिश को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!