मुंबई

राज ठाकरे की आलोचना करने पर भड़के MNS कार्यकर्ता, NCP नेता की कार में की तोड़फोड़

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी को राज ठाकरे की आलोचना करना महंगा पड़ गया। गुस्साए मनसे कार्यकर्ता ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। दरअसल, एनसीपी नेता ने हाल ही में राज ठाकरे के बयान को लेकर उनकी आलोचना की थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र के अकोला में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान पार्षद अमोल मिटकरी की कार में तोड़फोड़ कर दी। मिटकरी ने पुणे में हाल ही में हुए जलभराव को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की थी, जिसके बाद ही यह घटना सामने आई है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने अकोला जिला महिला शाखा की अध्यक्ष समेत मनसे के 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैरकानूनी जमावड़ा, चोट पहुंचाना, भीड़ जुटाने व आगजनी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। अजित पवार के करीबी और राकांपा प्रवक्ता मिटकरी ने दावा किया कि राज ठाकरे के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर अकोला शहर में सरकारी अतिथिगृह के पास मनसे के करीब 30 से 40 कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की।

राज ठाकरे ने क्या बयान दिया था?

राज ठाकरे ने हाल ही में बारिश के बीच एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पुणे में आई बाढ़ को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आलोचना की थी। मनसे प्रमुख पर पलटवार करते हुए मिटकरी ने कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे असफल व्यक्ति को अजित पवार द्वारा किए गए कामों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

एनसीपी नेता की कार में तोड़फोड़

पुलिस ने बताया कि मनसे के कई कार्यकर्ता अकोला में सरकारी अतिथि गृह में इकट्ठा हुए, जहां राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से दोपहर करीब ढाई बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था। संयोग से, मिटकरी की कार भी वहां देखी गई, जिसके बाद उन्होंने वाहन में तोड़फोड़ की।

राज ठाकरे ने हाल के लोकसभा चुनावों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के महायुति गठबंधन को समर्थन दिया था।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग