मुंबई

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर, नासिक से रत्नागिरी तक झूमकर बरसेंगे मेघ; IMD का अलर्ट

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर, नासिक से रत्नागिरी तक झूमकर बरसेंगे मेघ; IMD का अलर्ट

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी मुंबई के साथ 27 जिलों में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। आईएमडी वेदर फोरकास्ट के अनुसार, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उसके अलावा 12 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी। इससे शहर का मौसम सुहावना हो जाएगा। आइए आपको बताएं किस जिले में कौन सा अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने 6 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में नंन्दुबार, पालघर, रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी शामिल है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज ठाणे, नासिक और जलगांव में झमाझम बारिश होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

आईएमडी ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें से 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुंबई, अहमदनगर, औरंगाबाद, धुले, जालना और बुलढाणा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बीड, परभणी, वाशिम, अकोला, यवतमाल, अमरावती, वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को सांताक्रूज वेधशाला में 83 मिमी की बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज की गई। कोलाबा में 46 मिमी, रत्नागिरी के हरानाई में 116 मिमी, देहानू में 143 मिमी, छत्रपति संभाजीनगर में 43 मिमी, नांदेड़ में 48 मिमी और परभणी में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें