मुंबई

Mumbai News: चेंबूर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 10 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक मंजिला घर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 2 नाबालिग बच्चों के सहित 10 लोग घायल हुए। घायलों को सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

चेंबूर में एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सिलेंडर विस्फोट होने का ये मामला चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान का है। यहां सुबह करीब साढ़े सात बजे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद यहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों की इस संख्या में चार महिलाएं हैं और 6 पुरुष हैं। 8 घायलों को गोवंडी स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति को सायन अस्पताल और एक व्यक्ति को इनलक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article