मुंबई

ठप पड़ा पुणे-मुंबई हाइवे! वाहनों की लंबी कतारें कर देंगी परेशान; देखें Video

पुणे-मुंबई हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। कई घंटों से रोजना चलने वाले वाहन चालक और पर्यटन स्थल विजिट करने जा रहे लोग भयावह जाम स्थिति का सामना कर रहे हैं।

Image

पुणे-मुंबई हाइवे जाम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड और छुट्टियों के कारण बुधवार की सुबह मुंबई से बड़ी संख्या में लोग घूमने निकल रहें है, जिसके चलते पुणे-मुंबई हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। सुबह से हाईवे पर वाहन की लंबी कतार लगी हुई है, जिसके चलते रोजाना चलने वाले वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जाम की स्थिति भयावह प्रतीत हो रही है।

बोरघाट में वाहनों की लंबी कतारें

मुंबईकर क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले हैं, जिसका असर पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पड़ा है। बोरघाट में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे पुणे की ओर यातायात धीमा हो गया है। महाबलेश्वर, गोवा जैसे पर्यटन स्थलों और गांवों के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही। लोग घंटों तक लंबे जाम में फंसने को मजबूर हैं। अब यह स्थिति कब तक रहेगी इसका अनुमान नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article