Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti: देश-दुनिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन कई मंदिरों में भव्य आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी देश भर के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का भव्य आयोजन होने वाला है। खास तौर पर कृष्णनगरी वृंदावन की छटा ही निराली है। इस दिन भक्त लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्य प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। खास तौर पर वृंदावन में जन्माष्टमी का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
आज रात को 10:00 बजे महा अभिषेक शुरू होगा। महा अभिषेक के बाद रात को 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात को 12:30 बजे महाआरती होगा और 1:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दिन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। सभी भक्त आज रात्रि के कार्यक्रम के लिए बहुत उत्साहित हैं और दिन भर की तैयारी के बाद रात को महा अभिषेक के साक्षी बनेंगे और भोग का आनंद प्राप्त करेंगे।
आज मथुरा, वृंदावन, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए विशेषकर मथुरा में लाखों भक्त पहुंच गए हैं। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसीलिए जन्माष्टमी की तिथि रोहिणी नक्षत्र को देखकर ही निर्धारित की जाती है। जन्माष्टमी की सुबह स्नान पश्चात व्रत संकल्प लिया जाता है। दिनभर फलाहाल लिया जाता है और भक्त सात्विक भोजन करते हैं। बाल गोपाल का लड्डू, दही, शहद, शक्कर और घी आदि से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद जल से स्नान कराया जाता है और नए वस्त्र पहनाए जाते हैं।
