मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 18 Nov-24: मुंबई में आज सोने के दाम में उछाल, जानें चांदी के क्या हैं रेट?

Gold Price Today in Mumbai, ( 18 Nov-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोना 490 रुपये महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमत भी 250 रुपये बढ़ी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोने-चांदी के दाम बढ़े हैं। आइए जानें कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी के क्या रेट हैं?

Image

आज मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की कीमत में उछाल आया है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे 10 ग्राम सोने की 74,750 रुपये दर्ज की गई। रविवार की तुलना में आज सोना 490 रुपये महंगा हुआ है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 68,521 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 56,063 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट सोना 74,650 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 68,429 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई। रविवार की तुलना में आज दिल्ली में सोना 520 रुपये महंगा हुआ है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,475 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,852 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,606 रुपये प्रति ग्राम

चांदी के रेट में भी इजाफा

आज सुबह मुंबई में चांदी के भाव में हल्का इजाफा हुआ है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 89,360 रुपये रहा। बीते दिन की तुलना में आज चांदी की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार को चांदी का दाम 89,110 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं दिल्ली में आज चांदी का रेट 89,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। रविवार की तुलना में आज दिल्ली में चांदी 250 रुपये महंगी हुई है।

अन्य शहरों में सोने का रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई74,75068,52174,260
दिल्ली74,65068,42974,130
नोएडा74,80068,56774,280
लखनऊ74,80068,56774,280
जयपुर74,77068,53974,250
पुणे74,75068,52174,260
कोलकाता74,66068,43874,160

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई89,36089,110
दिल्ली89,39088,960
नोएडा89,50089,140
लखनऊ89,50089,140
जयपुर89,47089,100
पुणे89,36089,110
कोलकाता89,24089,000
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article