मुंबई

Mumbai News: 'मेरी जान बचाने के लिए शुक्रिया', नेस्को में बेहोश अवस्था में मिले पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई मंत्री, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव स्थिति नेस्को सेंटर में आयोजित हुए मैरीटाइम एग्जीबिशन में शामिल होने आए पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई मंत्री एंड्रयू जॉन रॉब शौचालय में बेहोश पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी निगरानी में रखते हुए उनका इलाज किया। रॉब ने उनकी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

Image

नेस्को में बेहोश मिले पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई मंत्री की पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान (Photo-Parliament of Australia)

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच समुद्री प्रदर्शनी (Maritime Exhibition) का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में शामिल हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व व्यापारी एवं निवेश मंत्री एंड्रयू जॉन रॉब एओ नेस्को सेंटर के वॉश रूप में बेहोश अवस्था में मिले थे। इस दौरान वनराई पुलिस स्टेशन के ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की, जिससे उनकी जान बच गई।

एग्जीबिशन में अचानक बिगड़ी तबीयत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉब 29 अक्टूबर को पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन की गई एग्जीबिशन में शामिल होने के लिए मुंबई आए थे, लेकिन इस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। मौके पर तैनात अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी सहायता की। वनराई पुलिस थाने के निरीक्षक सुभाष चंद्र पोस्चर ने कहा कि "प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नेस्को हॉल नंबर 6 में चल रहा था, तभी हमें शाम करीब 4.35 बजे सूचना मिली कि एक विदेशी व्यक्ति शौचालय में गिर गया है।"

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिल वह मौके पर घटनास्थल पहुंचे और सहयोगी पुलिस उपनिरीक्षक राहुल देवड़े और कांस्टेबल प्रशांत चौहान को एंबुलेंस का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें तुरंत ट्रामा केयर अस्पताल के रिजवर्ड आईसीयू में भेजा गया और जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मौके पर एक गोल्ड पास मिला, जिसमें उनका नाम 'एंड्रयू रॉब एओ' लिखा था। साथ ही उन्हें होटल का की कार्ड भी मिला था, जहां से संपर्क कर गेस्ट की पहचान की पुष्टि की और पता चला कि वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व व्यापार और निवेश मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को सूचना दी गई। रॉब की तबियत को लेकर एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें कड़ी निगरानी में दो दिन के लिए ट्रामा केयर सेंटर में रखा गया था। उसके बाद स्थिति में सुधार होने के बाद कैंडी अस्पताल में आगे के इलाज के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

रॉब ने डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के लिए आभार जताया

मिड-डे से बात करते हुए रॉब ने इस घटना का दजिस्र किया और कहा कि वह पीएम के भाषण का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ और वह शौचालय चले गए। इस दौरान उन्हें गैस्ट्रोएन्टराइटिस का तेज दौरा पड़ा, जिससे उन्हें बेहोशी सी महसूस होने लगी और वह गिरने से बचने के लिए जमीन पर लेट गए। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी और अत्यधिक डिहाइड्रेशन के कारण वह बेहोश हो गए थे। रॉब ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया और सीधा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेरे खून की जांच के साथ अल्ट्रसाउंड, एक्स-रे आदि टेस्ट हुए। उन्होंने बताया कि उन्हें देखभाल में कोई कमी नहीं दिखी। "मैं गैस्ट्रोएंटेराइटिस के अपने गंभीर मामले के दौरान आपके और आपके स्टाफ द्वारा प्रदान की गई उत्तम देखभाल और उपचार के लिए अपनी हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता था। आपके द्वारा किए गए उपचार और परीक्षणों की बाद ऑस्ट्रेलिया में मेरे डॉक्टर ने पुष्टि की कि वे सबसे उपयुक्त और व्यापक थे।"

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article