मुंबई

Earthquake: अमरावती में भूकंप के झटके, तीव्रता रही 4.2, कोई हताहत नहीं

Earthquake in Amravati: अमरावती में दोपहर 1:37 बजे निवासियों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अमरावती में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Image

अमरावती में भूकंप के झटके

Photo : iStock

Earthquake in Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार को दोपहर के समय भूकंप आया। भूकंप के झटके महसूस हतो ही लोग घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शहर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप जिले में दोपहर 1.37 बजे आया। अमरावती के निवासी उपजिलाधिकारी (Resident Deputy Collector) अनिल भटकर ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। भटकर ने आगे बताया कि चिकलधारा, कटकुंभ, चुरनी, पचडोंगरी तालुका और मेलघाट इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा परतवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों और अकोट इलाके के धरनी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article