मुंबई

Mumbai News: BBQ नेशन से मंगवाए शाकाहारी खाने में निकला मरा हुआ चूहा, खाकर हॉस्पिटल पहुंचा शख्स

Mumbai News: प्रयागराज से मुंबई आए एक व्यक्ति के खाने में मरा हुआ चूहा निकला है। व्यक्ति ने मुंबई के बारबेक्यू नेशन से शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था, जिसे खाते वक्त उसे चूहा दिखा। व्यक्ति ने रेस्तरां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Image

खाने में निकला मरा हुआ चूहा (फोटो साभार - ट्विटर)

Mumbai News: मुंबई में एक रेस्तरां से मगाएं खाने में मरा हुआ चूहा निकला। जब व्यक्ति ने ऑर्डर किए हुए खाने को खाना शुरू किया, तब उसे मरा चूहा दिखा। इस घटना के बाद व्यक्ति 75 घंटों तक अस्पताल में भर्ती रहा। पीड़ित व्यक्ति ने बारबेक्यू नेशन से यह खाना मंगाया था। इस घटना को लेकर व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

प्रयागराज से मुंबई आया था राजीव

पीड़ित व्यक्ति का नाम राजीव शुक्ला है, जो प्रयागराज से मुंबई आया था और बारबेक्यू नेशन से शाकाहारी खाने का ऑर्डर दिया था। इस खाने में दाल मखनी भी थी। जब राजीव खाना खा रहा था, तो उसे दाल मखनी में से मरा हुआ चूहा मिला। जिसके बाद वह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण 75 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। राजीव ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर शिकायत की है। उसने बारबेक्यू नेशन के मालिक, मैनेजर और शेफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले के इतने गंभीर होने के बावजूद रेस्तरां के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

राजीव ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। जिसमें उसने लिखा है कि वह प्रयागराज से मुंबई गया था और 8 जनवरी को उसने बारबेक्यू नेशन से वेजिटेरियन फूड ऑर्डर किया था। जिसमें से उसे मरा हुआ चूहा मिला। इस पोस्ट के साथ ही राजीव ने खाने की फोटो, उसका बिल और अपनी हॉस्पिटल की फोटो भी शेयर की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article