मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा में पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता पटोले ने विवादित बयान पर मचा हंगामा, सीएम ने की माफी की अपील

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा मच गया। इस बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पटोले के व्यवहार को 'अस्वीकार्य' बताया और उनसे माफी मांगने की अपील की।

Image

कांग्रेस नेता पटोले के बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में मचा हंगामा

महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस सत्र के दौरान कांग्रेस कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दिया, जिससे सदन में हंगामा मच गया। पटोले, जो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, ने किसानों के अपमान को लेकर बीजेपी विधायक बबनराव लोणीकर और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पटोले ने किया माफी मांगने से इनकार

बता दें कि सत्र के दौरान पटोले सदन में मंच पर चढ़कर जोरदार विरोध जताया, जिसके बाद स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उन्हें पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पटोले के व्यवहार को 'अस्वीकार्य' बताया और उनसे माफी मांगने की अपील की, लेकिन पटोले ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के अपमान पर आवाज उठाना उनका अधिकार है।

बीजेपी के नेताओं के बयानों पर दी प्रतिक्रिया

पटोले ने बीजेपी नेताओं के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें लोणीकर ने कहा था कि आलोचना करने वालों को सरकार से सहायता मिलती है, और कोकाटे ने कहा था कि किसान ऋण माफी का पैसा शादियों में खर्च कर रहे हैं। विपक्ष ने पटोले के निलंबन के खिलाफ सदन से वॉकआउट किया, यह कहते हुए कि उन्होंने किसानों की आवाज उठाई है। पटोले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती और केवल प्रचार करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए 'नाम बदलो अभियान' चला रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article