मुंबई

Palghar News: ट्रेन से फेंके नारियल ने ली एक शख्स की जान, गांव वासियों ने की दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग

Palghar News: पालघर जिले के भायंदर क्रीक पुल चलती ट्रेन से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव के वासियों ने रेलवे प्रशासन चलती लोकल ट्रेनों से सामान फेंकने पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Image

ट्रेन से फेंके नारियल ने ली एक शख्स की जान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Palghar News: पालघर जिले के नायगांव-भायंदर खाड़ी निवासी संजय भोयर (30) की चलती लोकल ट्रेन से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नारियल जिले के भयंदर क्रीक पुल से गुजर रही एक लोकल ट्रेन से लापरवाही से फेंका गया था। अधिकारी ने बताया कि नारियल निर्माल्य था जिसे जल में विसर्जित करने के लिए फेंका गया था। ट्रेन से फेंका गया ये नारियल संजय भोयर के सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

संजय को घायल अवस्था में तुरंत वसई के सर डीएम पेटिट म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के जे.जे. अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के चलते नौका सेवा बंद होने के कारण भोयर पंज़ू द्वीप से नायगांव पहुंचने के लिए रेलवे पुल का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल कर रहे थे।

ब्रिज पर ट्रेन से मूर्तियां और नारियल फेंकते है यात्री

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नायगांव-भायंदर और वैतरणा-विरार बे ब्रिज पर यात्री अक्सर मूर्तियां और नारियल पानी में फेंकते हैं, जो अक्सर पुल पर पैदल चलने वाले लोगों पर गिर जाता है, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इस बार पैदल मार्ग पर चल रहे संजय के सिर पर नारियल गिरने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से युवक के गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मांग

चलती ट्रेन से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से संजय की मौत से पांजू गांव में शोक का माहौल है। निवासियों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन चलती लोकल ट्रेनों से सामान फेंकने की इस प्रथा पर सख्ती से रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!