मुंबई

Mumbai News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर ने की ठगी, ऐसे लगाया चूना

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 15, 2024, 05:47 PM IST

नवी मुंबई में किसान से धोखाधड़ी करने के आरोप में डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Image

मुंबई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: पुलिस ने 32 वर्षीय एक किसान को भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 25,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले पीड़ित ने पिछले साल 28 नवंबर को नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में डॉक्टर को उसके क्लीनिक में कथित तौर पर 25,000 रुपये दिए थे।

इन धाराओं में केस दर्ज

किसान ने दावा किया कि उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया गया था और उसे पैसे देने के बाद एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया था। किसान ने इगतपुरी थाने पर सरकारी रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।अधिकारी ने बताया कि शिकायत सीबीडी पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दी गई, जहां बुधवार को डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

End of Article