मुंबई

Mumbai News: महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुंबई पुलिस ने जब्त की 80 करोड़ की चांदी, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया टेंपो

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध टेंपो की तलाशी ली। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को टेंपो में से 80 करोड़ रुपये की चांदी मिली है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Image

मुंबई पुलिस

Mumbai News: मुंबई की मानखुर्द पुलिस द्वारा बीती रात नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी वाशी चेक नाके के पास एक संदिग्ध टेंपो की तलाशी के दौरान टेंपो में पुलिस को 8,476 किलो चांदी मिली, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही चुनाव आयोग की टीम को मामले की जानकारी दी गई। चुनाव आयोग और पुलिस मिलकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर से होने वाली हैं। चुनाव में किसी प्रकार की अड़चन न आए, इसे ध्यान में रखते हुए लगातार जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।

नागपुर में मिला था पैसों से भरा बैग

इससे पहले नागपुर में भी चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पैसों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया था। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि शख्स ने स्कूटर की डिक्की में 1.35 करोड़ रुपये छिपाकर रखे थे और उसके पास मौजूद बैग में 15 लाख रुपये मिले। पुलिस जांच में लगी है कि कहीं ये धनराशि चुनाव में किसी अवैध गतिविधि या धन शोधन से जुड़ी तो नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article