मुंबई

मुंबई से लंदन जाने वाली Air India फ्लाइट की उड़ान में 8 घंटे की देरी, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, जानें वजह

मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट, जिसे सुबह करीब 6 बजे टेक ऑफ करना था, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पाई है। फ्लाइट करीब 8 घंटे लेट है। अधिकारियों ने फ्लाइट के टेक ऑफ करने का समय 1 बजे पाया था, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल में टेक ऑफ टाइम 2 बजे का दिया गया है।

Image

मुंबई से लंदन जाने वाली Air India फ्लाइट की उड़ान में 8 घंटे की देरी

Mumbai News: मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है, जिससे उड़ान में करीब 8 घंटे की देरी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई129) को सुबह करीब 6 बजे टेक ऑफ करना था, लेकिन यह फ्लाइट अभी भी मुंबई एयरपोर्ट पर खड़ी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री फ्लाइट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठे रहे और फिर अनाउंसमेंट की गई कि कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते उन्हें फ्लाइट से उतरना होगा।

तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट में हुई देरी

न्यूज एजेंसी आईएएएस के अनुसार, करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया। इसके बाद, उनके हैंडबैग की दोबारा से जांच की गई। इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि दोपहर एक बजे उनकी फ्लाइट टेकऑफ करेगी। हालांकि, एयर इंडिया की वेबसाइट पर फ्लाइट (एआई129) का शेड्यूल चेक करने पर इसके टेकऑफ का समय दोपहर दो बजे का दिखाया गया है। फिलहाल, फ्लाइट में देरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में हुई थी देरी

मुंबई से पहले शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी पर कहा है कि उसने स्वचालित संदेश स्विचिंग प्रणाली (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया है। देश के सबसे व्यस्त दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे 800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें में देरी हो गईं और 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

एएआई ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यात्रियों और एयरलाइनों को हुई असुविधा के लिए 'खेद' जताया। इस असुविधा पर एयर इंडिया ने भी खेद जताया। एयर इंडिया ने आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम के बाद यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। इसमें एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे फ्लाइट में देरी हो रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article