Woman Biker Abuse To Police: मुंबई के मशहूर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर अपनी मोटरसाइकिल से सफर कर रही एक 26 वर्षीय महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज की है। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल सवार महिला को रोका तो उसने पुलिसकर्मी से बदतमीजी की, धमकी दी और हाथापाई भी की। हालांकि इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...'
दरअसल, महिला अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में सी लिंक से होते हुए साउथ मुंबई की तरफ जा रही थी। पुलिसकर्मी ने जब उसे रोका तो आरोपी महिला पुलिसकर्मी से उलझ गई। महिला ने पुलिसकर्मी को गालियां भी दी। जैसा कि आप विडियो में देख सकते है। महिला ने सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए उसे गाली भी दी। यहां तक उन्होंने कहा कि 'हाथ काट के हाथ में दे दूंगी...हिम्मत कैसे हुई तेरी गाड़ी छूने की।'
' गवर्नमेंट ऑफ भारत हूं।'
आगे उन्होंने यह भी कहा कि 'पांच मिनट रुकूंगी उसके बाद तुझे ठोक कर निकल जाऊंगी। हालांकि उसने खुदको गवर्नमेंट ऑफ भारत (Govt Of Bharat) होने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि ' गवर्नमेंट ऑफ भारत हूं।' इसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों को धमकाती रही। उसके साथ बदतमीजी भी करती रही।
महिला हो गई रिहा
वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिसकर्मी को धक्का भी दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ ड्राइविंग में लापरवाही करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और उसके काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हालांकि महिला को सीआरपीसी (CRPC) की धारा 41ए के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया।
