मुंबई

Maharashtra: रायगढ़ में अल्कोहल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 200 मीटर दूर तक फैली लपटें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली हाइवे पर कच्चे अल्कोहल से भरे टैंकर के पलटने से भीषण आग लग गई। अल्कोहल के रिसाव से आग 200 मीटर से ज्यादा दूर तक फैल गई। जिससे सड़क के किनारे घास में आग लग गई और वहां बसी बस्तियों को भी खतरा पैदा हो गया। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। यह टैंकर मेडिसिन कंपनी में डिलिवरी के लिए जा रहा था।

Image

रायगढ़ में रोड एक्सीडेंट

Raigad Tanker Fire: मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खोपोली हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह खोपाली हाइवे पर एक टैंकर के पलटने से उसमें भीषण आग लग गई। यह हादसा इतना भीषण था कि अल्कोहल के रिसाव से यह आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। आग 200 मीटर से ज्यादा दूरी तक फैल गई। हादसे को देखते हुए ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

मेडिसिन कंपनी में डिलीवरी के लिए जा रहा था टैंकर

यह हादसा बुधवार (आज) सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास हुई। बता दें कि टैंकर में कच्चा अल्कोहल था। यह टैंकर मेडिसिन कंपनी की डिलीवरी को लेकर जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि ओवर स्पीडिंग के चलते यह हादसा हुआ। ओवर स्पीड से टैंकर पलट गया और इसमें आग लग गई। एहतियात के तौर पर इस इलाके में यातायात रोक दिया गया है और बिजली आपूर्ति काट दी गई है। आग से सड़क के किनारे पहाड़ियों पर बसी बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खोपोली शिल्पटा में टैंकर पलट गया। टैंकर में लगी आग से सड़क के किनारे की घास में आग लग गयी और आग फैलने लगी।

अल्कोहल के रिसाव से फैली आग

हादसे में अल्कोहल के रिसाव के कारण हाइवे के किनारे पर भी आग की लपटें दिखने लगी जहां तक अल्कोहल फैल रहा था। खोपोली दमकल की टीम के साथ स्थानीय ग्राम वासियों ने भी आग बुझाने का काम शुरू किया। टाटा और आईआरबी के भी फायर टेंडर मंगाए गए फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस हादसे ने जयपुर एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की याद दिला दी है। जयपुर-अजमेर रोड पर 20 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने टैंकर ने यू-टर्न लिया। इस दौरान जयपुर से अजमेर जा रहा ट्रक उससे भिड़ गया था। हादसे में 4 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। (इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article