शहर

18 फरवरी तक बंद रहेगा 700 किमी. लंबा एक्सप्रेसवे! राजधानी-उप राजधानी जाना होगा मुश्किल; समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट

Samruddhi Expressway Temporary Closed: भारत के वर्तमान में संचालित सबसे लंबे एक्सप्रेसवे मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग (Mumbai-Nagpur Samriddhi Highway) के जालना जिले के बुलढाणा लोणार, देऊलगांव राजा और सिंधखेड़ राजा मार्ग के 300.4 किमी. से 365.8 किमी. के बीच हिस्से को 9 से 18 फरवरी के बीच 1 घंटे-1 घंटे तक ब्लॉक करने की घोषणा की गई है। प्रत्येक चरण में हाईवे के एक तरफ का रास्ता अस्थायी रूप से बंद रहेगा। मुंबई या नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एक बार 50 से 60 मिनट के लिए पूरी तरह रोका जाएगा। आइये जानते हैं यह फैसला क्यों लिया गया है?

Samruddhi Expressway Temporary Closed

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का 60 किमी. हिस्सा क्यों बंद किया गया

Samruddhi Expressway Temporary Closed For Next 10 Days : देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे (पूर्ण रूप से खुले) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अगले 9 दिन तक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह एक निर्धारित 60 किलोमीटर की दूरी पर ही लागू होगा। जी, हां तकनीकी सिस्टम से लैस करने के लिए एक्सप्रेसवे के अस्थायी रूप से 9 से 18 फरवरी तक ट्रैफिक ब्लॉग की घोषणा की गई है। MSRDC ने ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ (Samruddhi Expressway) पर सफर करने वाले लोगों से आग्रह किया है, ब्लॉक के कारण अपनी यात्रा का प्लान समय से करें, ताकि गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

कहां बंद रहेगा एक्सप्रेसवे

दरअसल, स्टेड रोड कॉर्पोरेशन ने समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर जालना और बुलढाणा जिले के लोणार, देऊलगांव राजा और सिंधखेड़ राजा मार्ग के 300.4 किमी. से 365.8 किमी. के बीच सड़क को ब्लॉक करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह ट्रैफिक ब्लॉक 9 फरवरी से लागू हो गया है और 18 फरवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि में समृद्धि एक्सप्रेसवे ट्रैफिक सिस्टम के तहत स्पीड मॉनिटरिंग, नियमों का पालन, दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग और इमरजेंसी सेवाओं के त्वरित एक्शन के लिए गैन्ट्री लगाई जाएंगी।

गैन्ट्री क्या होते है?

हाईवे या एक्सप्रेसवे मार्गों के ऊपर एक विशाल पुलनुमा गैन्ट्री लगाई जाती है, जिस पर मुख्य रूप से ट्रैफिक संकेत, दिशा निर्देश, इलेक्ट्रिक टोल उपकरण (FASTag) और कैमरे लगाए जाते हैं। खासकर, ये व्यवस्थाएं बहु-लेन वाले हाईवे-एक्सप्रेसवे पर चालकों को दूर से सूचना देने के लिए उपयोग की जाती है, जिससे सिक्योरिटी और ट्रैफिक सिस्टम बेहतर होता है।

समृद्धि एक्सप्रेसवे कितने दिन में पूरा होगा

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Maharashtra State Road Devlopment Corporation) ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेसवे पर यह कार्य 10 चरणों में कंपलीट किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चरण में हाईवे के एक तरफ का रास्ता अस्थायी रूप से बंद रहेगा। मुंबई या नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को एक बार 50 से 60 मिनट के लिए पूरी तरह रोका जाएगा। हर चरण का काम पूरा होने के बाद ट्रैफिक फिर से चालू कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर 21 चरणों में गैन्ट्री लगाने की योजना पर काम होगा। लिहाजा, एमएसआरडीसी ने लोगों से अपील की है कि वे इस काम में सहयोग करें, ताकि आपकी सुरक्षा और सहूलियत के लिए व्यवस्थाएं मजबूत की जा सकें।

कब और किस तरफ का रूट होगा बंद ( अगला अपडेट मिलने पर सूचित किया जाएगा)
9 फरवरी10 फरवरी11 फरवरी
किमी 305.750 मुंबई की ओर 12 से 1 बजे तककिमी 314.250 मुंबई की ओर 12 से 1 बजे तककिमी 318.500 नागपुर की ओर 3 से 4 बजे तक
किमी 308.700 मुंबई की ओर 12 से 1 बजे तककिमी 318.500 मुंबई की ओर 12 से 1 बजे तककिमी 329.200 नागपुर की ओर 3 से 4 बजे तक
किमी 308.700 नागपुर की ओर 3 से 4 बजे तक

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग रूट मैप

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का कार्य साल 2018 में शुरू किया गया था। इसके हिस्से में कसारा घाट (Kasara Ghat) सेक्शन पर 1.8 किमी लंबा खारदी पुल (Khadari Bridege) है, जो कसारा घाट एक पहाड़ी दर्रा है। यह मुंबई-नासिक राजमार्ग (Mumbai-Nasik Highway) पर स्थित। इधर, मुंबई से 110 किमी. और उधर, नासिक से 70 किमी की दूरी पर है। यह पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पर्वतमाला (Sahyadri Mountain Range) का हिस्सा है। कसारा घाट को थाल घाट या कसारा बुद्रुक के नाम से भी जाना जाता है। इसके हिस्से पर 8 किलोमीटर लंबी सुरंग भी है। फिलहाल, एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, लेकिन खारदी पुल पर इसे चार लेन का कर दिया गया। भविष्य में एक्सप्रेसवे को 8 लेन तक विस्तार किया जा सकता है। उस स्थिति में समानांतर फोर लेन का पुल बनाया जा सकता है।

समृद्धि महामार्ग के जिले-गांव

‘समृद्धि महामार्ग’ (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) 701 किलोमीटर लंबा है। इससे मुंबई और नागपुर के बीच सफर का समय 17-18 घंटे से घटकर महज 8 घंटे में पूरा हो रहा है। यह एक्सप्रेसवे 10 जिलों के 390 गांवों जोड़ता है, जिनमें नागपुर, वर्धा, अमरावती, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, नासिक, अहमदनगर, वाशिम और ठाणे शामिल हैं। यह इकलौता ऐसा राजमार्ग है, जिस पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ाया जा सकता है।

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे की खूबियां

एक्सप्रेसवे पर नए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS) लगने से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रहेगा। आईटीएस सिस्टम सड़क पर आने वाली दुश्वारियों पर निगरानी रखता है। यह तकनीकी वाहन चालकों को मौसम की स्थिति के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा इस हाईटेक मार्ग पर ऑप्टिकल केबल फाइबर नेटवर्क, विजुअल संदेश सेवा, घटनाओं के वीडियो, यातायात उल्लंघन और ड्रोन से निगरानी इत्यादि सुविधाएं मिलेंगी। एक्सप्रेसवे के 100 किलोमीटर के अंतर में एक इलेक्ट्रॉनिक टोल केंद्र है। साथ ही पूरे मार्ग पर ईवी चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article