शहर

मध्य प्रदेश में मौसम का तांडव, आंधी-बारिश और गर्मी का डबल वार; जानें अपने शहर का वेदर

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 May 2026: मध्य प्रदेश में आज मौसम का दो रूप देखने को मिल सकता है। कहीं पर बारिश का अलर्ट है, तो कहीं पर तेज गर्मी परेशान कर सकती है।

Image

मध्य प्रदेश में कहीं धूप-कहीं बारिश

MP में आज का मौसम (07 May 2026): मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज मौसम का तूफानी रूप देखने को मिल सकता है। पिछले 7 दिनों से यहां झमाझम बारिश और आंधी का मौसम बना हुआ है। आज भी 11 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर 44 जिले आज गर्मी की मार झेलेंगे। इन शहरों में मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में भी बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सतना, मऊगंज और रीवा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत एमपी के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी का ज्यादा असर नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में रह सकता है।

मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों से मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इस दौरान कहीं बारिश हो रही है तो कहीं तेज गर्मी पड़ रही है। अगले 2 दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ के चलते यहां के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 10 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर दो दिनों के बाद देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article