शहर

Monsoon 2024 : गोवा से टकराने वाला है मानसून, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट; मछुआरों पर लगा प्रतिबंध

Monsoon 2024 : गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

Image

गोवा में बारिश का अलर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon 2024 : गोवा में मानसून-पूर्व बारिश शुरू हो जाने के कारण राज्य के समुद्र तट अब सुनसान नजर आ रहे हैं, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरे रहते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को गोवा के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि, फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी गोवा नहीं पहुंचा है, लेकिन तटीय राज्यों में शुक्रवार से बारिश शुरू हो चुकी है।

तैराकी के लिए रोक

बेनौलीम के एक स्थानीय मछुआरे पेले उर्फ फ्रांसिस्को फर्नांडीस ने कहा कि समुद्र तटों पर घूमने के लिए यह सबसे अच्छा समय है, लेकिन तैराकी के लिए यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि घुटने तक गहरे पानी में जाया जा सकता है, लेकिन तैरना सख्त वर्जित है।उन्होंने कहा कि एक जून से 31 जुलाई तक मोटर चालित नौका से मछली पकड़ना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ अवधि के लिए केवल पारंपरिक मछुआरों को मछली पकड़ने की अनुमति दी गई है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्त एजेंसी दृष्टि लाइफसेविंग सर्विसेज ने तट के किनारे लाल झंडे लगा दिये हैं जबकि इसके कर्मी समुद्र तटों पर गश्त भी कर रहे हैं।

पर्यटकों से उम्मीद

मुंबई से अपने परिवार संग आए पर्यटक राहुल गायकवाड़ ने कहा कि मानसून के दौरान गोवा के समुद्र तट साफ-सुथरे होते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र तटों पर मुक्त रूप से टहला जा सकता है। बारिश के मौसम में होटल का किराया काफी कम रहता है जो पर्यटकों के लिए वहनीय हो जाता है

राज्य पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गोवा साल भर की पर्यटन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोवा में ऑफ-सीजन नहीं होता, हम चाहते हैं कि बारिश के मौसम में भी लोग गोवा आएं। मानसून के समय में गोवा अधिक हरा-भरा रहता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'