शहर

हरियाणा के सिरसा में इस दिन तक इंटरनेट और बल्क SMS सेवा बंद, राज्य सरकार का फैसला

Internet Services Suspended : हरियाणा के सिरसा जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ बल्क में एसएमएस सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सिरसा में भड़काऊ सामग्री और अफवाहों के प्रसार के जरिए शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है।

Image

इंटरनेट निलंबित

Photo : iStock

Internet Services Suspended: हरियाणा के सिरसा जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ बल्क में एसएमएस सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने बुधवार को एहतियातन यह कदम उठाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिरसा जिले में आठ अगस्त की रात 11:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

क्यों इंटरनेट बंद हुआ?

हरियाणा सरकार ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं को अस्याथी रूप से निलंबित करने की निर्णय लिया। दरअसल, सरकार को आशंका है कि सिरसा में भड़काऊ सामग्री और अफवाहों के प्रसार के जरिए सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ा जा सकता है।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article