शहर

यह कैसी सजा! दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर फूटा भीड़ का गुस्सा, युवक को दी बुरी सजा

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक व्यक्ति को दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुख्य बातें

  • छत्रपति संभागजीनगर में दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर युवक को पीटा
  • भीड़ ने युवक को धर्म के आधार पर नजदीकियां होने पर पीटा
  • पुलिस ने बनाई जांच टीमें

छत्रपति संभागजीनगर में मंगलवार अपराह्न एक व्यक्ति को दूसरे समुदाय की महिला से बात करते हुए देखे पर लोगों के एक समूह ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुभेदारी गेस्ट हाउस इलाके में अपराह्न तीन बजे छत्रपति शिवाजी संग्रहालय के पास की है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले एक महिला और एक पुरुष सड़क पर खड़े थे तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पुरुष की पिटाई शुरू कर दी।उन्होंने यह नहीं बताया कि पुरुष और महिला किस धर्म के थे।

वीडियो भी वायरल

उन्होंने कहा हमने अपनी टीम भेज दी हैं और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। नियंत्रण कक्ष को कॉल पर सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घटना में शामिल लोग भाग चुके थे। बाद में इसका वीडियो सामने आया।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article