शहर

MNREGA जॉब कार्ड से मिलेगा 'विकसित भारत-जी राम जी’ रोजगार, जानें कैसे?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से नयी योजना में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए, पुरानी योजना के तहत श्रमिकों को जारी किए गए जॉब कार्ड का उपयोग वे नयी योजना के तहत काम की मांग करने के लिए कर सकते हैं।

Image

AI फोटो

मनरेगा जॉब कार्ड वाले श्रमिक नयी ग्रामीण रोजगार योजना 'विकसित भारत-जी राम जी’ के लागू होने पर इसके तहत काम प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, ‘वीबी-जी राम जी’ योजना, जिसे संसद के शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था और जिसे तुरंत राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी, केंद्र द्वारा नियम बनाने और उन्हें अधिसूचित करने के बाद आगामी वित्तीय वर्ष में लागू हो जाएगी।

कानून के लागू होने की सटीक समयसीमा हालांकि निर्दिष्ट नहीं की गई है।अधिनियम अधिसूचित हो जाने के बाद, राज्यों को इसमें शामिल होने और अपनी योजनाएं बनाने और अधिसूचित करने के लिए छह महीने का समय मिलेगा।केंद्र ने उन राज्यों के लिए योजना का एक 'आदर्श टेम्पलेट' भी तैयार किया है जो इसका उपयोग करना चाहते हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से नयी योजना में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए, पुरानी योजना के तहत श्रमिकों को जारी किए गए जॉब कार्ड का उपयोग वे नयी योजना के तहत काम की मांग करने के लिए कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके पीछे यह विचार है कि परिवर्तन यथासंभव सुचारू रूप से हो और रोजगार गारंटी किसी भी तरह से प्रभावित न हो।"

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!