शहर

ओडिशा के कटक में सिलेंडर फटा, धमाके से गूंज उठा पूरा इलाका; देखें VIDEO

ओडिशा के कटक में एक घर में आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने से घर का सामान जलकर राख गए।

Cuttack News: ओडिशा के कटक में शनिवार को एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। सिलेंडर में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

आग लगने से फटा सिलेंडर

ये घटना कटक जिले की बताई जा रही है। आग लगने के दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, तभी सिलेंडर में धमाका हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने की घटना में पूरा मकान और घर में रखे सामान जलकर राख हो गए।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article