शहर

गाजियाबाद में एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक की मौत, कई वाहन जलकर खाक

Ghaziabad Fire Incident: गाजियाबाद के पटेल नगर में एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई, जिससे तीन मंजिला इमारत पूरी तरह प्रभावित हो गई। आग में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।

Ghaziabad Fire Incident: गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में एक एसी सर्विस सेंटर (cylinder blast ac shop) में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह सर्विस सेंटर तीन मंजिला एक भवन में चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एसी में इस्तेमाल होने वाली गैस के सिलेंडर और कंप्रेसर में लगातार धमाके हो रहे थे, जिससे हालात और भी खतरनाक हो गए।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

आग घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी थी, जिसके कारण आसपास के घरों में आग फैलने का खतरा बना हुआ था। आग से उठता काला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। स्थिति को देखते हुए फायर विभाग ने वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर बुला लीं।

दमकल कर्मियों ने काफी मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। भवन के सभी मंजिलों पर आग फैली हुई थी और अंदर रखा सामान पूरी तरह जल रहा था। इस हादसे में दो कारें और करीब 10 मोटरसाइकिलें भी जलकर खाक हो गईं।

हादसे के बाद इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सर्च ऑपरेशन के दौरान भूतल पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला, जिनकी पहचान लगभग 80 वर्षीय त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है। हादसे के बाद इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि, आग की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने आसपास के घरों को सुरक्षित बचाने में भी सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं कि आग लगने की असली वजह क्या थी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!