शहर

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद कुछ ट्रेनें रद्द, देख लें List

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन के 18 डिब्बे सरायकेला खरसावां जिले के पास पटरी से उतर गए और मालगाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में कई 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। आइए आपको उन ट्रेनों के नाम बताएं -

Image

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कई ट्रेनें रद्द

Photo : iStock

मुंबई से हावड़ा के बीच चलने वाली हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन संख्या 12810 झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के बाराबांबू स्टेशन के पास पटरी से उतरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह करीब 3:45 बजे का है। बताया जा रहा है कि हावड़ा-मुंबई ट्रेन तेज आवाज के साथ कुछ बोगियां पटरी से उतरकर माल गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा कैंसिल ट्रेनों की जानकारी दी गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई और 4 को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। आइए आपको उन ट्रेनों के बारे में बताएं -

मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनें कैंसिल

जानकारी के लिए बता दें कि दुर्घटना के चलते नीचे दी गई ट्रेनों को केवल 30 जुलाई के कैंसिल किया गया है।

1.22861 हावड़ा-टिटलागढ़-कांटाबांजी एक्सप्रेस
2. 08015/18019 खड़गपुर-झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस
3. 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस
4.18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
5.18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का होगा शॉर्ट टर्मिनेशन या शॉर्ट ओरिजिनेशन

1. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस29.07.2024 को शुरू हुई यात्रा राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी
2.18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस28.07.2024 को शुरू हुई यात्रा चक्रधरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी
3.18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस30.07.2024 को शुरू हुई यात्रा अद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट होगी
4.18110इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 30.07.2024 को शुरू होने वाली यात्रा बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी
ऊपर रद्द ट्रेनों और शॉर्ट टर्मिनेश ट्रेनों की लिस्ट दी गई है। यात्री कृप्या इस लिस्ट को जरूर चेक करें।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article