शहर

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, टेम्पो ने छड़ों से लदे ट्रक पर मारी जोरदार टक्कर; 8 की मौत

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Image

रोड एक्सीडेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!