शहर

Mandsaur News: भीषण टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार, ड्राइवर ने दूर तक घसीटी गाड़ी, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे टकरा गई, जिसके कारण कार ट्रक के पीछे फंस गई और ट्रक के साथ कई मीटर दूर तक कार घसीट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई।

Image

हादसे के बाद ट्रक में फंसी कार

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके कारण कार ट्रक के पीछे फंस गई और काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंदसौर के दलोदा में तड़के सुबह हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार ट्रक के पीछे फंसी हुई नजर आ रही है और ट्रक के साथ ही घसीटती हुई जा रही है।

धीमी रफ्तार से चल रहा था ट्रक

मंदसौर के दलोदा में आज तड़के एक कार तेज रफ्तार से जा रही थी, जिसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। ट्रक की रफ्तार धीमी होने के कारण तेज रफ्तार कार उसके पीछे से टकरा गई। जिसके बाद कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने अपना ट्रक रोका नहीं, बल्कि कार को अपने ट्रक के साथ घसीटकर उसे चलाता ही रहा, जिस कारण कार कई मीटर दूर तक ट्रक के साथ गई।

कार सवार अन्य लोगों ने ट्रक रुकवाया

इस घटना के दौरान कार सवार दूसरे लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक को रुकवाया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद दलोदा पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!