गोरखपुर: भारत के कोने-कोने से आए दिन अजब-गजब के कारनामें सामने आते रहते हैं। इस बार यूपी के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद के लिए भारत रत्न की मांग की है। इसको लेकर युवक ने खुद को आयुक्त कार्यालय को पत्र लिखकर ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। हैरानी की बात ये है कि एक के बाद एक जनपद के अधिकारियों ने पत्र को बिना पढ़े ही आगे कार्रवाई के लिए बढ़ा दिया। जब ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसकी चारों ओर चर्चा होनी शुरू हो गई है। इस अनोखे पत्र को जिसने भी पढ़ा उसकी हंसी छूट गई।
अंतःकरण से आई आवाज
दरअसल, पिपराइच थाना और सदर तहसील के कुसम्ही बाजार के महराजी गांव के उत्तर टोला निवासी विनोद कुमार गौड़ ने ये पत्र लिखा है। पत्र में विनोद कुमार गोंड ने मांग की है कि ‘वे 30 सितंबर 2023 को संध्या वंदन यानी शाम की पूजा के पहले वे ध्यान साधना में बैठकर तपस्या कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें अंतःकरण से बहुत तीव्र गति से दो बार आवाज आई कि, ‘मुझे भारत रत्न चाहिए, मुझे भारत रत्न चाहिए। लिहाजा, उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर ‘भारत रत्न’ देने की मांग कर दी। ये पत्र पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत रत्न की मांग
