शहर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का उलटफेर,आज बादल गायब! कल फिर बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Update 8 April: महाराष्ट्र का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आज राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन कल यानी 9 अप्रैल को फिर से कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

Image

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कभी यहां बारिश हो रही है, तो कभी धूप के कारण गर्मी परेशान कर रही है। पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। जिसने एक ओर गर्मी से तो राहत दिलाई है, लेकिन दूसरी ओर फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कई जगहों पर जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश के कारण कई लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब बारिश की गतिविधियां कम होती दिख रही हैं। लेकिन इस राहत के साथ एक नई परेशानी भी आ रही है- तेज गर्मी। मौसम के साफ होते ही तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे अब लोगों को आने वाले दिनों में उमस और लू का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा।

महाराष्ट्र में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 8 अप्रैल को महाराष्ट्र में किसी भी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है। आज अधिकांश जगहों पर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में दिन में धूप भी खिली रहेगी। जिससे अब तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा और गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। राज्य के उत्तरी हिस्से में बारिश की संभावना कम हो गई है। नासिक, मराठवाड़ा समेत कई जगहों पर आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। साफ मौसम के चलते आज राज्य में दिन का पारा 31 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

9 अप्रैल को महाराष्ट्र में फिर बारिश के आसार

9 अप्रैल को महाराष्ट्र के मौसम में फिर से बदलाव दर्ज किया जा सकता है। इस दिन सोलापुर, सांगली, लातूर समेत कुछ जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिसके बाद 10 अप्रैल को भी सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली समेत आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम साफ बना रह सकता है। राज्य में बारिश का मौसम थमने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है, साथ ही अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article