शहर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में वोटिंग जारी, कल आएंगे नतीजे

Maharashtra Election News: महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए शनिवार सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। आज शाम 5:30 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके साथ ही 143 खाली पड़े सदस्य पदों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

Image

फाइल फोटो (PTI)

Photo : PTI

Maharashtra Municipal Council Elections: महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में अध्यक्ष पदों के साथ ही विभिन्न निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों के लिए भी वोटिंग हो रही है। मतदान प्रक्रिया सुबह साढे़ सात बजे से शुरू हुई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आज शाम साढ़े पांच बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।

21 दिसंबर को होगी मतों की गिनती

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतों की गिनती 21 दिसंबर को होगी। सभी संबंधित केंद्रों पर मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर तक नतीजे साफ हो जाएंगे। इससे पहले, दो दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। कई स्थानों पर अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

चुनावी मुकाबले में कौन-कौन आमने-सामने

कई सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन (महायुति) के घटक दल भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। भाजपा नीत 'महायुति' और विपक्षी 'महा विकास आघाडी' के बीच सीधी भिड़ंत और गठबंधनों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबले की वजह से यह चुनाव बहुआयामी हो गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article