शहर

मध्य प्रदेश पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा वार; 22 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का सामान जब्त

मध्य प्रदेश पुलिस ने अपराधों और मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई जारी रखी है। अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स और तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में करोड़ों रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

Madhya Pradesh Police Crack Down on Drug Trafficking (Symbolic Photo)

मध्य प्रदेश पुलिस ने ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की (सांकेतिक फोटो)

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जारी रखा हुआ है। इसी क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 14 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। रतलाम जिले में पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा और 16 आरोपियों को पकड़ा।

इस कार्रवाई में 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग, निर्माण सामग्री, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दो वाहन और लगभग 12 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा दो अवैध बंदूकें, 91 कारतूस, कीमती चंदन और घर में पाले गए दो मयूर (वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किए गए) भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

क्या-क्या हुआ जब्त?

नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में ट्रक से 106 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रक और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपए आंकी गई। दूसरी कार्रवाई में एक व्यक्ति के पास से 31.55 ग्राम स्मैक जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए है।

आगे की जांच जारी

कुल मिलाकर इन दोनों मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 58.5 लाख रुपए मूल्य की मादक सामग्री जब्त की गई। सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 400 किलो अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कटनी जिले में भी पुलिस ने 50 लाख रुपए मूल्य के गांजा जब्त कर छह तस्करों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article