शहर

UP : सुहागरात होते ही उड़ जाते थे गहने! पहली रात में ही होता था कांड; 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शादी के नाम पर लोगों को ठगने और लाखों की लूट को अंजाम देने वाले महिलाओं के गैंग का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह में शामिल महिलाएं पहले शादी करती थीं और फिर कुछ ही दिनों में ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं।

Image

ललितपुर में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश

ललितपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था। इस गैंग में शामिल महिलाएं शादी के कुछ ही समय बाद अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देती थीं और फिर घर में रखे जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थीं। फिलहाल, पुलिस इस मामले से जुड़े कनेक्शन को टटोलने का प्रयास कर रहा है।

महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल

ललितपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि यह गैंग योजनाबद्ध तरीके से शादी करवाता था और फिर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले बिचौलियों के जरिए रिश्ते तय करवाते थे और फिर फर्जी पहचान के सहारे शादी कराई जाती थी।

पांच लाख रुपये के जेवरात समेत ये चीजें बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

गिरोह ने कितने लोगों को बनाया शिकार

एसपी ने कहा कि जांच के दौरान अगर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। जांच में जिन अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'