लखनऊ

Deoria Crime News: देवरिया में चाकू मारकर युवक की हत्या, गांव में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

Deoria Crime News: यूपी के देवरिया जिले में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बस की तैनाती की गई है।

Image

देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। मृतक के परिवार की तरफ से घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। तहरीर मिलने के बाद भी उचित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन स्थिति को समझते हुए इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

युवक की चाकू घोंपकर हत्या

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जब हौली बलिया गांव का निवासी विशाल सिंह किसी काम से गांव से बाहर गया था। उन्होंने बताया कि देवरिया-करहकोल मार्ग के पास अज्ञात व्यक्ति ने सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि घायल अवस्था में विशाल को देख स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर इलाके में कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था और कुछ दिनों पूर्व देवरिया के कोतवाली पुलिस थाने के रामनाथ देवरिया निवासी नेहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article