लखनऊ

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव पर योगी सरकार मेहरबान, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; बनाई गईं उपाध्यक्ष

योगी सरकार ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (Uttar Pradesh State Women Commission) में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, अध्यक्ष के तौर पर बबिता सिंह चौहान को नियुक्त किया है।

Image

फाइल फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लखनऊ: यूपी सरकार ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को राज्य महिला आयोग में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने अपर्णा को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राज्य में नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी बबिता सिंह चौहान के हाथों सौंपी है। वहीं, चारु चौधरी को भी राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर इन सभी को अगले एक साल के लिए जिम्मेदारी दी है। वहीं, 25 अन्य महिलाओं को बतौर सदस्य नियुक्त किया है।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने, मुलायम सिंह यादव के सामने ही 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थी। कयास लगाए जा रहे थे कि योगी सरकार या केंद्र सरकार में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, दो साल बाद योगी सरकार ने उन्हें राज्य महिला आयोग में यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इन्हें बनाया गया है सदस्य

नई राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान आगरा में बीजेपी की बड़ी नेता हैं। वह प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हैं। सरकार ने प्रदेश के कई जिलों से महिला नेताओं को महिला आयोग में बतौर सदस्य जिम्मेदारी दी है। इनमें मेरठ की हिमानी अग्रवाल, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू, लखनऊ की ऋचु शाही, लखनऊ की प्रियंका मौर्या, लखनऊ की एकता सिंह, कानपुर की पूनम द्विवेदी, कानपुर की अनीता गुप्ता, झांसी से अनुपम सिंह लोधी, लखीमपुर की सुजीता कुमारी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात, जौनपुर की गीता बिंद, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, बरेली की पुष्पा पांडेय, मेरठ की मीनाक्षी भराला, रामपुर की सुनीता सैनी, ललितपुर की अर्चना पटेल, संत कबीर नगर की जनक नंदिनी, कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा, कासगंज की रेनू गौर, मेरठ की मनीषा अहलावत, बिजनौर की संगीता जैन अनु, बिजनौर की अवनी सिंह और सहारनपुर की सपना कश्यप शामिल हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article