लखनऊ

Amethi News: नशे में जल्लाद बना पति, लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

अमेठी में पति-पत्नी के घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी। तभी किसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पति ने लाठी-डंडों से पत्नी को पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में घरेलू विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दंपति ने पी रखी थी शराब

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के गांव पूरे नजरअली की है जहां राजकुमार और उसकी पत्नी प्रेमलता (40) दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसने हिंसक रूप ले लिया और पति हत्यारा बन बैठा।

आरोपी पति से पूछताछ कर रही पुलिस

थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद राजकुमार ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि परिजन उसे शुकुल बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article