लखनऊ

नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा' पार्ट 2 गाने के पीछे की सच्चाई क्या है? कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 06:52 PM IST

नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा पार्ट 2 गाना रिलीज किया है। इसके पीछे की सच्चाई क्या है? क्या ये गाना माहौल खराब कर रहा है या फिर योगी सरकार इससे डर गई है। जानिए राष्ट्रवाद में एक्सपर्ट्स की राय।

क्या यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के लिए अब लोक गायिकाओं को मोहरा बनाया जा रहा है। नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा पार्ट 2 गाने के पीछे की सच्चाई क्या है? क्या ये गाना माहौल खराब कर रहा है या फिर योगी सरकार इससे डर गई है ये आज का बड़ा सवाल है। दरअसल नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा पार्ट 2 गाना रिलीज किया है। इस गाने के बाद कानपुर देहात की पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस भेजा है और सात सवाल पूछे हैं। यूपी पुलिस का कहना है कि इस गाने के जरिए सूबे में नफरत का माहौल तैयार किया जा रहा है। पहले आपको सुनाते हैं कि नेहा राठौर का वो गाना जिस पर नया बवाल मचा हुआ है।

एक तरफ नेहा राठौर कानपुर की घटना पर योगी सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ आज योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। योगी सरकार ने 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का बजट पेश किया है। सरकार का दावा है कि ये अमृत काल का बजट है और ये बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं विपक्ष का आरोप है कि बजट में वर्तमान और भविष्य को लेकर कोई रोड मैप नहीं है।

नेहा राठौर ने अपने गाने में योगी सरकार की आलोचना की है। आलोचना करने का हक हर किसी को है लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं कि नेहा सिंह ने सरकार की तमाम अच्छी योजनाओं पर कभी कुछ क्यों नहीं गाया। क्या राजनीति से प्रेरित होकर नेहा सिंह ने यूपी में काबा पार्ट टू गाया है। क्या योगी सरकार के विरोधियों की साजिश है कि वो नेहा राठौर को मोहरा बना रही है। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अखिलेश राज में भी कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई जिस पर नेहा सिंह ने कभी कोई गाना क्यों नहीं गाया। क्या सिर्फ योगी सरकार को टारगेट किया जा रहा है। नेहा सिंह राठौर के इस गाने के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं।

ऐसे में आज के सवाल हैं

'यूपी में का बा' पार्ट 2 से अब नया बवाल बा ?

नेहा सिंह के गाने का 'डायरेक्टर' कौन ?

क्या योगी सरकार के 'अच्छे काम' पर भी गाएंगी नेहा ?

'का बा' से माहौल खराब या डरी योगी सरकार ?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article