लखनऊ

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ के आसपास एक दिन के टूर के लिए इन जगहों पर घूमें, मन खुश हो जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 01:36 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास अगर आप एक दिन के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए नवाबों के शहर के आसपास बहुत मशहूर जगह हैं, जहां जाने के बाद आपको अलग ही आनंद आएगा। साथ ही कई सारे धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक विरासत को जानने का मौका मिलेगा। आइए आपको बताते हैं लखनऊ से कुछ घंटों की दूरी पर मशहूर जगहों के बारे में

Image

नवाबगंज में पक्षी अभयारण्य(फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी लखनऊ के आसपास स्थित हैं यह खास जगहें
  • लखनऊ से थोड़ी दूरी पर नवाबगंज में पक्षी अभयारण्य
  • सरयू नदी के घाट पर भी समय व्यतीत कर सकते हैं आप

नवाबों का शहर लखनऊ अपनी खास नजाकत और तहजीब के लिए भारत ही नहीं विश्व भर में जाना जाता है। नवाबों का शहर ऐतिहासिक इमारत, प्रसिद्ध स्थल और स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी काफी मशहूर है। लेकिन जो लोग लखनऊ और आसपास के स्थानों पर रहते हैं घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों की खोज करते रहते हैं, जहां जाने के बाद मन खुश हो जाए। लखनऊ के आसपास बहुत सारी घूमने के लिए जगहें हैं, जहां पर आप कुछ घंटों का सफर कर पहुंच सकते हैं। कई सारी ऐतिहासिक विरासतें और धार्मिक स्थल हैं। आइए आपको बताते हैं राजधानी लखनऊ के पास की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में। जहां जाकर आपको अनंद आएगा।

गोमती नदी के तट पर है नैमिषारण्य

नैमिषारण्य हिंदुओं का बहुत ही मशहूर धार्मिक स्थल है। यह गोमती नदी के तट पर स्थित है। इस तीर्थ स्थल के बारे में हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत व्याख्यान मिलता है। नैमिषारण्य में बालाजी मंदिर, ललिता देवी मंदिर और हनुमान गढ़ी हैं। इस आध्यात्मिक स्थल पर दधीचि कुंड और चक्र तीर्थ पर दर्शन किए जाते हैं। अपने पापों से छुटकारा पाने के लिए पवित्र जल में डुबकी भी लगाई जाती है। आप यहां जाने का भी प्लान बना सकते हैं। लखनऊ से यहां पहुंचने में दो से सवा दो घंटे का समय लगेगा। यह लखनऊ से 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

बाराबंकी में है देवा शरीफ

बाराबंकी का एक छोटा सा शहर है, राजधानी लखनऊ के आसपास यह सबसे प्रसिद्ध पवित्र पर्यटन स्थलों में से एक है। देवा शरीफ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह के लिए भीविश्व प्रसिद्ध है। यहां मंदिर में एक मस्जिद और एक खानकाह है, सूफी संत का संरक्षित मकबरा सुंदर आंतरिक सज्जा के संग एक शानदार वास्तुशिल्प स्मारक के अंदर है। यह मस्जिद हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक भी है। यहां हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीनों में दस दिवसीय मेला भी लगता है। लखनऊ से बाराबंकी की दूरी करीब 27 किलोमीटर है। लखनऊ से यहां पहुंचने में लगभग एक घंटे लगता है।

नवाबगंज में है पक्षी विहार

लखनऊ से थोड़ी दूरी पर नवाबगंज में पक्षी अभयारण्य है, यह एक बहुत ही मनोरम और खूबसूरत घूमने के लिए जगह है। जो घने वृक्षों और घरेलू-प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों का बेस्ट स्थान है। यहां साइबेरियन क्रेन, व्हाइट-नेक स्टॉर्क, कॉटन टील, इंडियन रोलर कई प्रजातियों के अद्भुत पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पक्षियों से रूबरू होने के बाद आप हिरण पार्क में हिरणों की नस्लों और रेंगने वाले जीवों को देखने के लिए सरीसृप बाड़े में भी जा सकते हैं। यह अभयारण्य लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित है। एक दिन बिताने के लिए लखनऊ के आसपास यह एक शानदार स्थान है। लखनऊ से इसकी दूरी 43 किलोमीटर है।

राम जन्म भूमि के नाम से विख्यात है अयोध्या नगरी

लखनऊ के पास घूमने के लिए अयोध्या धार्मिक स्थलों में से एक है। पूरे विश्व में राम जन्म भूमि के नाम से विख्यात अयोध्या नगरी सरयू नदी के तट पर स्थित एक आध्यात्मिक केंद्र है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, राजा मंदिर, कनक भवन और हनुमान गढ़ी मंदिर में आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। सरयू नदी के घाट पर भी वक्त बीता सकते हैं। मोती महल, गुलाब बाड़ी और बहू बेगम का मकबरा भी यहां घूमने के लिए काफी पसंद किया जाता है। प्राचीन कलाकृतियों को देखने के लिए राम कथा संग्रहालय या तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय भी जा सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की दूरी 135 किलोमीटर है। यहां पहुंचने में 2 से 3 घंटे का समय लगेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article