लखनऊ

लखनऊ में शर्मसार कर देने वाला मामला, 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, वैन ड्राइवर गिरफ्तार

लखनऊ में 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल के घर लौटते समय वैन चालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घर पहुंच कर माता-पिता को घटना के बारे मे बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही स्कूल मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Image

लखनऊ में शर्मसार कर देने वाला मामला (फोटो - iStock)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को बताया कि परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ रेप करने वाला वैन चलाने वाला व्यक्ति है, जो उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ता है।

चार साल की बच्ची के साथ वैन में दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की यह घटना बच्ची के स्कूल से घर लौटने के दौरान हुई थी। वैन ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने स्कूल से घर ले जाते समय बच्ची के साथ वैन में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचकर 4 साल की मासूम ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया और कहा कि "वैन अंकल ने गंदी हरकत की।" इससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। बच्ची के माता-पिता बच्ची को को लेकर तुरंत इंदिरा नगर थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

स्कूल मैनेजर गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले वैन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इससे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का मामला भी सामने आता है। इसलिए पुलिस ने स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के लिए खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि घटना के दौरान वैन में महिला अटेंडेंट नहीं थी, साथ ही ड्राइवर को बिना वेरिफिकेशन के रखा गया था।

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

डीसीपी पूर्वी जोन ने इस मामले की जानकारी दी और कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह घटना स्कूलों में सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर करती है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article